jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

Harda News : स्वीप गतिविधियों के तहत आज होगी मैराथन दौड़, 07 अप्रैल को प्रशासन व पत्रकारों की टीम के बीच होगा क्रिकेट मैच

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के संबंध में गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत 05 अप्रैल को मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। यह मेराथन दौड़ प्रातः 7 बजे घंटाघर से प्रारम्भ होकर चाण्डक चौराहा, नारायण टाकीज, अंबेडकर चौराहा होते हुए नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर 4 से होते हुए प्रांगण में सम्पन्न होगी। मेराथन दौड़ में स्थानीय स्तर पर विद्यालय व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, एन.सी.सी., स्काउट गाइड, रेडक्रास व एनएसएस के दल सम्मिलित होंगे।

सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि  मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 7 अप्रैल रविवार को जिला प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों की टीम के बीच क्रिकेट मैच नेहरू स्टेडियम में प्रातः 7 बजे से आयोजित होगा। इसके अलावा 8 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के हॉल में प्रातः 10 बजे से ‘‘पोस्टर बनाओ, नारा लेखन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्रा सहभागिता करेंगे।______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –