jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हरदा : दबंगों ने की हथौड़ी डंडे बल्ले से जमकर मारपीट, दो भाई गंभीर घायल, शरीर में कई जगह आई चोट, हाथ की अंगुली तोड़ी, दबंगों के डर से पूरा परिवार अस्पताल में रुका घर नहीं गए, आरोपी खुलेआम घूम रहे।

हरदा : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रन्हाईकला में 15 मई को खूनी संघर्ष हुआ। झगड़े का विवाद सिर्फ इतना की एक मकान में पिता और उसकी नाबालिग पुत्र-पुत्री रहते है। पिता जब मजदूरी पर चले जाता है तो पड़ोस के कुछ युवक जबरन घर पर आ जाते है। ओर बेटी को परेशान करते है।
जब बेटी ने अपने पिता को बताया की ये लड़के घर पर आकर बैठ जाते है। जब पिता पड़ोस के युवकों के परिजनों को समझाने जाते है। तो ये बात युवको के परिजनों को नागवार गुजरती है। उसके बाद नाबालिग के पिता को घर में घुसकर मारा पीटा जाता है। बीच बचाव करने जब बड़ा भाई आता है तो दबंग उसके साथ भी मारपीट करते है। इस झगड़े में आरोपीगणों ने हथौड़ी डंडे और बल्ले से बेरहमी से मारपीट कर लहलुहान कर दिया। मारपीट की इस घटना में पीड़ित रामनिवास और रामविलास दोनों के हाथ की उंगलिया फेक्चर हो गई। ओर दोनों के सिर ने गंभीर चोट लगी है। दोनों भाईयो को पहले जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके बाद बीते तीन दिनों से निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित फरियादी रामनिवास पिता सखाराम सिटोले उम्र 38 साल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी (1) जागेश्वर S/O मनफुल, (2) गोविन्द S/O मनफुल, (3) लड्डू S/O बोड साहब (4) बोडसाहब S/O शोभाराम सभी निवासी रन्हाईकला के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 294,323,506,34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया।

इधर पीड़ित फरियादी और परिजनों ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया की आरोपीयो ने प्राणघातक हमला किया था। हम लोग बेहोश हो गए थे। पुलिस को शिकायत की लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। घर पर भी सभी जगह खून पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा नहीं बनाया। डर के मारे पूरे परिवार के लोग पिछले तीन दिन से अस्पताल में है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग की है की उनकी जान को खतरा है। आरोपी कभी भी हमारे परिवार को जान से खत्म कर सकते है। परिजनों ने सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाने शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे से उनके मोबाइल पर काल करके संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

- Install Android App -

Ladli Bahana Yojana 2024: इस दिन शुरू हो सकते है लाडली बहना योजना के तीसरे चरण के आवेदन फॉर्म, आया बड़ा अपडेट