jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: पंजीयन विभाग के ‘‘सम्पदा-2.0’’ सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण सम्पन्न

हरदा : पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा सम्पदा 2.0 सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसके माध्यम से सम्पत्तियों का पंजीयन किया जाएगा। सम्पदा 2.0 सॉफ्टवेयर के संबंध में जिले के अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पॉवरपाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, जिला पंजीयक श्री दिनेश कौशले, एसडीएम हरदा श्री कुमार सानू देवड़िया, एसडीएम टिमरनी श्री महेश बढ़ोले व एसडीएम खिरकिया श्री संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र के सहायक पंजीयक कार्यालय का समय-समय पर निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि पंजीयन कार्यालय में अनियमितताएं न हों। उन्होने जिला पंजीयक कार्यालय में बायो मैट्रिक मशीन लगाकर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

- Install Android App -

जिला पंजीयक श्री कौशले ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नया सॉफ्टवेयर सम्पदा 2.0 तैयार कराया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता को रजिस्ट्री कराने के लिये पंजीयन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी बल्कि वह वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ही जुड़कर अपने दस्तावेज ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकता है। अब पंजीयन कार्यालय द्वारा क्यू आर कोड युक्त दस्तावेज जारी किये जायेंगे तथा पक्षकारों के ई साइन उपयोग में लाये जायेंगे। फेसलेस पंजीयन व्यवस्था होने से नागरिकों को घर पहुँच सुविधा उपलब्ध होगी। सम्पदा 2.0 मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने मोबाइल में ही पुराने पंजीबद्ध दस्तावेज सर्च कर सकेगा तथा मोबाइल एप के माध्यम से सम्पत्ति की गाइड लाइन दर भी देखी जा सकती है और अचल सम्पत्ति का सत्यापन भी मोबाइल एप के माध्यम से किया जा सकता है।