jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

HARDA NEWS : करंट लगने से 37 वर्षीय महिला की मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र के अजनास रैय्यत में बुधवार दोपहर को एक महिला को उसके घर में करंट लग गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला के शव का बुधवार देर शाम जिला अस्पताल में पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को नर्मदा तट हंडिया में किया जाएगा। मृतका राम कुंअर पति विजेश भुसारे (37) के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर में गोबर से लिपाई कर रही थी।

- Install Android App -

इस दौरान घर में रखे कूलर के नीचे हाथ डालकर जब वह लिपाई करने गई इस दौरान उसे हाथ में करंट लग गया। वह घटना स्थल पर ही अचेत अवस्था में पहुंच गई। इस दौरान उसके बेटे ने जाकर पिता को जानकारी दी। पिता सहित अन्य गांव के लोग जब तक घटना स्थल पर पंहुचे। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के तीन बेटे हैं। देर शाम महिला के शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।