jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Harda news: कलेक्टर श्री सिंह , SP श्री चौकसे पहुंचे माचक ,घोघई नदी के पुल पर ,अतिवर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया

सिराली खिरकिया ग्रामीण क्षेत्र के नदी नालों पर सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम कोटवार सहित राजस्व विभाग को दिए निर्देश, 

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने रविवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के साथ खिरकिया क्षेत्र के ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान ग्राम पहटकला और रोलगांव में पुलिया से वर्षा के पानी के ओवरफ्लो के कारण उत्पन्न स्थिति को देखा और होमगार्ड, राजस्व तथा पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पुल पुलियों के दोनों और बेरीकेटिंग करवाई जाए और वहां पर चौकीदार तैनात किए जाएं ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। इस दौरान एसडीएम खिरकिया श्री संजीव नागू तथा होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री मयंक जैन भी मौजूद थे।

- Install Android App -

पिछले 24 घंटों में जिले में 22.7 मि.मी. औसत वर्षा हुई

जिले में गत चौबीस घंटों में 22.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 26.7 मि.मी., टिमरनी में 26.6 मि.मी., खिरकिया में 19.2 मि.मी., रहटगांव में 24 मि.मी. व सिराली में 17 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 338.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 393.9 मि.मी., टिमरनी में 276.4 मि.मी., खिरकिया में 329.2 मि.मी., रहटगांव में 351.2 मि.मी. व सिराली में 342.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 28 जुलाई तक 587.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।