अच्छी पहल: सर्व ब्राह्मण समाज हरदा ने 21 पौधे रोपे, प्रत्येक रविवार किया जा रहा समाज के लोगो के द्वारा पौधारोपण
हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम तवा कॉलोनी देवी मंदिर गार्डन स्थित गार्डन में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे।इस दौरान शमी, बिल्व पत्र,नीम,बादाम,पारिजात, मोगरा,गुलमोहर,सीसम, सहित अन्य प्रकार के पौधे रोपे गए।समाज के सदस्यों ने शपथ लेकर संरक्षण का संकल्प भी लिया।पौधरोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि लगातार 8 वें रविवार को समाज के सम्मानीय सदस्यों ने इस दौरान 21 पौधे रोपे।समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस,विवाह वर्षगांठ,पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है।
पंडित हरिओम जोशी,पंडित भागीरथ शास्त्री,पंडित ओमप्रकाश पुरोहित,पंडित मुरलीधर व्यास,पंडित दीपक जोशी,पंडित संजय शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पौधरोपण किया।कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा एवं चंद्रकांत शुक्ला,बंटी गुहा,अनिल शुक्ला,अनिल पगारे,राजेश शर्मा,दिनेश मिश्रा,दीपक शुक्ला,गजानंद डाले, नितेश बादर, नीरज राजवैद्य,प्रणव जोशी, सुदीप मंडलोई,शुभम शर्मा,शुभम वशिष्ठ,आयुष सकल्ले,नवीन शर्मा, राजिल शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।

