jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

harda news : ट्रेन की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत !

मकड़ाई समाचार हरदा। बुधवार शाम करीब 4 बजे के आसपास जिले के पलासनेर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां देर शाम पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में रहने वाले संतोष सिंह गौर उम्र 75 साल मंगलवार को भोपाल से कार से अपनी पत्नी और बेटे बहु के साथ दुर्गाष्टमी की पूजा करने अपने पैतृक गांव पलासनेर आए थे।बुधवार को दोपहर में पूरे परिवार के साथ उन्होंने पूजा करने के बाद घर से कुछ दूरी पर रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रेन के बारे में जानकारी लेने के लिए घर से निकले थे।

इस दौरान खंडवा से इटारसी की ओर जाने वाली किसी सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे परिवार में गम का माहौल है। परिजनों ने शव वाहन से शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए है। मृतक के छोटे भाई रणधीर गोर ने बताया कि वे भी अपने परिवार के साथ पूजा में शामिल होने होशंगाबाद से आए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।