jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Harda news : ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर को कोबरा सांप ने डसा, जिला अस्पताल भर्ती

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर चारखेड़ा स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर इंद्रजीत कुमार यादव को में काम के दौरान एक जहरीले सांप ने पैर में डस लिया। जिसके बाद उन्हें उनके सहकर्मियों ने तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। घटना के बाद अन्य रेलकर्मी ने अपने साथियों की मदद से डसने वाले सांप को मार डाला।

इलाहाबाद के रहने वाले स्टेशन मास्टर यादव ने बताया कि रात डेढ़ बजे वह स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान जहां पर वे बैठे हुए थे, वहां पैनल के नीचे एक जहरीले सांप ने उनके पैर की उंगलियों में डस लिया। घटना के बाद वे बुरी तरह से डर गए। उन्होंने तत्काल अपने सहकर्मियों को सांप के काटने की जानकारी दी। वे अपने सहकर्मियों ने बिना किसी देरी के विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद निजी साधन से स्टेशन मास्टर यादव को गम्भीर अवस्था मे लेकर जिला अस्पताल पंहुचे। जहां डॉ मनीष शर्मा और उनकी टीम ने तत्काल इलाज कर मेरी जान बचाई है। उन्होंने जान बचाने के लिए डॉक्टर मनीष शर्मा सहित पूरी मेडिकल टीम का शुक्रिया किया है।

- Install Android App -

सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि रात को गम्भीर हालत में स्टेशन मास्टर आई के यादव को लाया गया था। उन्हें कोबरा सांप ने पैर की उंगलियों में कांट लिया था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद उन्हें जरूरी इलाज देकर उनकी जान बचा ली गई है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्हें वेंटिलेटर से बाहर निकालकर आईसीयू में रखा गया है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पूर्व में भी सैकड़ों मरीजों की जान बचा चुके है डॉ शर्मा
जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ मनीष कुमार ने इसके पहले भी सैकड़ों मरीजों की जान बचाई जा चुकी है। जहरीले जीव के काटने या जहरीली दवाई के सेवन करने वाले गंभीर मरीजों को कम संसाधनों में बेहतर इलाज देकर नया जीवनदान दिया गया है।