हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होने नेहरू स्टेडियम पर मंगलवार रात को आयोजित कार्यक्रम में फुटबॉल, वालीवाल, खो खो, हैंडबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा शिविर के लिये खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की। इस दौरान एसपी श्री चौकसे ने स्टेडियम पर विभिन्न खेल गतिविधियों का निरीक्षण किया। खिलाडियों को खेल के साथ साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करने, जीवन में अनुशासन, व संयम रखने, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, अपने परिवार और हरदा जिले का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रजनी गुर्जर, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, प्रशिक्षक विकास पांडे, श्रीमती मोनिका मेहता, खो खो कोच भूपेंद्र सिंह तोमर, फुटबाल कोच इमरान खान, हैंडबल कोच गौतम विश्वकर्मा, वालीबाल कोच अनत्त यादव, हॉकी कोच संदीप सौदे व अजय पुर्विया उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ...
रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त
छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त
MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार
MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर
आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत
आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, हंडिया फीडर में मेंटेनेंस
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
