jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

हरदा पुलिस को चोरी के मामले में मिली सफलता, आरोपी दो चोर गिरफ्तार

हरदा ।पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में चोरी एवं नकबजनी के अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ तथा चोरी गए माल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा की विशेष टीम द्वारा एक चोरी के मामले का सफल खुलासा किया गया है।

दिनांक 08/02/2026 को थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्रमांक 73/26, धारा 331(4), 305(1) BNS के अंतर्गत संदेही आरोपी बंटी कनाडे पिता अशोक कनाडे, उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय नगर दादाजी वार्ड, थाना पदम नगर, जिला खंडवा को तलब कर पूछताछ की गई।

- Install Android App -

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 31/01/2026 की रात्रि में अपने साथी राजकुमार के साथ मिलकर जोशी कॉलोनी, हरदा स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर ट्रक से लोहे की डिस्क, लोहे की कमानी, लोहे का जैक एवं कीमती बर्तन चोरी किए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये है।

आरोपी की निशानदेही पर लोहे की कमानी एवं एक लोहे का जैक बरामद किया गया। आरोपी द्वारा चोरी की गई ट्रक की दोनों लोहे की डिस्क को लियाकत हुसैन उर्फ गुड्डा पिता सफदर हुसैन, उम्र 70 वर्ष, निवासी संजय वार्ड, हरदा को बेचना बताया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से दोनों लोहे की डिस्क बरामद कर विधिवत जप्त की गईं।

इस संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुमित रावत, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सुरमा, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।