jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

हरदा: RTI कार्यकर्ता आनंद जाट पर हुआ हमला, आनंद बोले पिस्तौल अड़ाई लाठी डंडों से जमकर पीटा बेहोश होने तक पिटते रहे, जिला अस्पताल में भर्ती !

हरदा: बीती रात शाम साढ़े सात बजे के लगभग नेशनल हाईवे पर खोजा ढाबा पर आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट के ऊपर एक दर्जन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।

हमले में आनंद जाट के सिर, हाथ पैर में कई जगह चोट के निशान है। हमलावरों ने लोहे की रॉड ओर लाठी से पीटा जिसके कारण आनंद जाट के हाथ पैर की हड्डियां भी टूट गई।

घटना से पूर्व आनंद जाट ने अपनी पत्नी के मोबाइल व्हाट्सएप पर मैसेज किया था।

राजू कमेडिया गुंडे लेकर खड़ा हुआ है ।

उसके बाद उनकी पत्नी लगातार मैसेज करती रही किस जगह हो। घर आ जाओ, सुनील को भेजु क्या।

लेकिन कुछ देर बाद आनंद के मोबाइल से कोई जवाब नहीं गया।

- Install Android App -

कुछ देर बाद पता चला कि खोजा ढाबा पर आनंद के साथ बेरहमी से मारपीट कर हमला हुआ। मोबाइल पर्स लेकर भाग गए।

इधर गंभीर घायल आरटीआई कार्यकर्ता को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

इधर आनंद जाट ने सिटी कोतवाली पुलिस को अपने बयान में नपा अध्यक्ष पति सहित 7 से 8 अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। जिसमें एक पार्षद भी है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

वही नपा पति राजू कमेडियन ने एक मीडिया कर्मी को दिए बयान में बताया कि में तो भोपाल में हूं।

वही आनंद जाट ने कहा कि शहर के अजनाल नदी किनारे कचरे के ढेर में आग लगाई जा रही है। गंदगी का दूषित धुआं शहर   के लोगों के जीवन स्वास्थ के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके लिए में नपा अध्यक्ष की आलोचना कर रहा था। में प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त मामले की का खुलासा करने वाला था। जिसके कारण मेरे ऊपर हमला किया गया।