jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

हरदा: टिमरनी पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, खेत में मिली थी लाश , आरोपी गिरफ्तार! प्रेम प्रसंग का मामला

हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हस्दा तथा एसडीओपी के निर्देशन में थाना टिमरनी की पुलिस टीम को एक अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपीयो को गिरफ्तार करने की महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आज पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में इस अंधे कत्ल का खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की अलग अलग तीन टीमों ने 48 घंटे में हत्या के आरोपियों को ढूंढ निकाला।

घटना का विवरण:-

दिनाँक 27/12/24 को ग्राम चारखेडा थाना टिमरनी के खेत मालिक सतीश गुर्जर व्दारा पुलिस को सूचना दी गई की उसके खेत में एक पुराना शव पड़ा हुआ है। जो की मौके पर पुलिस ने पहुंच कर कार्यवाही शुरू की शव पुराना हो चुका था जो की पहचान में नहीं आ रहा था ।

जिसकी शिनाख्तगी हेतु पुलिस व्दारा क्षेत्र में पूछताछ शुरू की गई एवं शव के फोटो को व्हाटसअप ग्रुप, मुखबिर तंत्र के माध्यम से पहचान हेतु भेजा गया जो की पहचान चेतराम पिता घासीराम सांगुल्ले उम्र 48 साल निवासी पुरानी इटारसी नर्मदापुरम के रूप हुई उसके बाद पुलिस व्दारा असल मर्ग कायम कर कार्यवाही शुरू की गई।

- Install Android App -

पुलिस व्दारा की गई कार्यवाही:-

मर्ग जांच में पुलिस व्दारा शव का पीएम करवाया गया जिससे स्पष्ट हो गया कि मृतक चेतराम की हत्या गला घोंट कर की गई है किन्तु आरोपीयो की कोई जानकारी पुलिस को नही थी न ही मृतक के पास मोबाईल मिला था। पुलिस ने मर्म जांच कर हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया एवं परिजनो से पूछताछ कर यह ज्ञात किया कि मृतक चेतराम ट्रेनो में वेन्डर का काम करता था और इटारसी खडंवा रूट पर चलता था यह जानकारी विवेचना में महत्वपूर्ण साबित हुई और पुलिस ने हरदा इटारसी आदि स्टेशन पर पूछताछ करना शुरू किया जो की जानकारी मिली कि मृतक के साथ चलने वाले वेन्डरों की घटना में संलिप्ता हो सकती है। एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया व्दारा आरोपीयो की तलाश पतास्सी देतु जिला स्तर के कुशल अधिकारीयो की तीन अलग अलग टीमों का गठन कर खडंवा इटारसी, हस्दा टीमे स्वाना की गई जो की लगातार पूछताछ से यह जानकारी मिली की मृतक के साथ ट्रेन में चलने वाला वेन्डर जलील खान अपनी पत्नी और मृतक की आपस में होने वाली बातचीत को लेकर मृतक से रंजिश रखता था।

इस बात के आधार पर पुलिस ने जगह जगह खंडवा में छापे मार कार्यवाही करते हुये 48 घन्टो के भीतर ही जलील को धर दबोचा जिसके व्दारा यह बताया गया कि उसने जान बूझ कर चेतराम की हत्या कि है और हत्या को अंजाम देने के लिये उसने अपने साथी वेंडर रसीद खान, अनिल भौंड जो कि पहले भी हत्या जैसे संगीन अपराध कर चुके हैं की मदद ली और मौका पाकर दिनांक 22/12/24 को जब चेतराम पठानकोट ट्रेन से हरदा से इटारसी जा रहा था तब चारखेडा स्टेशन पर उसको बातो में लेकर ट्रेन से नीचे उतार कर चारखेडा में आशाराम बाबू आश्रम के आगे सूने खेत में ले गये और वहा उसके गले में टंगे वेन्डर के आईकार्ड वाले पट्टे से ही गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव को वही फेक कर भाग गये।

हत्या के आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका इनकी रही –

एसडीओपी आकांक्षा तलया (विवेचक), थाना प्रभारी टिमरनी रोशनलाल भारती, निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती, उनि सीताराम पटेल, उनि अजय रघुवंशी, सउनि जगल इवले, सउनि माधव भाट, प्रआर 364 राममोहन चिचाम, जीआरपी आरक्षक विजय बांके, आर 178 अभिलेश की रही।