jhankar
ब्रेकिंग
फिल्म 'मृग माया' की शूटिंग हरदा में शुरू, बिरसा मुंडा की विचारधारा पर आधारित है कहानी जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क...

हरदा: यातायात पुलिस ने छात्रों को बताये यातायात नियम ओर सड़क दुर्घटना से बचाव के तरीके

हरदा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उनमें होने वाली मृतको की संख्या में कमी लाये हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे है । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के शासकीय नगरपालिका हाई स्कूल हरदा एक विशेष यातायात प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया । इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना था । प्रशिक्षण सत्र के दौरान थाना यातायात से सउनि बसंत चौधरी ने छात्रों को विभिन्न यातायात संकेतों, सड़क पर चलने के नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और सड़क पर सावधानी बरतने के महत्व पर जोर दिया ,छात्रों ने इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और यातायात नियमों के बारे में अपने सवाल पूछे। सत्र के अंत में, यातायात पुलिस ने छात्रों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार और दोस्तों को भी इसके बारे में बताने के लिए प्रेरित किया ।

- Install Android App -

यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की सड़क दुर्घटना से बचने के लिये लोगो में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता होना अति आवश्यक है, तथा स्कूल के छात्र छात्राओं को अभी से ही यातायात नियमों की जानकारी होना चाहिए जिससे की आने वाले समय में जब वे वाहन चलाने योग्य हो तब नियम अनुरूप वाहन चला सके । यातायात प्रशिक्षण सत्र में स्कूल से प्राचार्य श्रीमति सुधा दुबे , शिक्षक दीपक सोनी ,संगीता धनगर थााना यातायात से सउनि बसंत चौधरी ,आर. अभिषेक उपस्थित रहे