jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता कक्ष का हुआ भूमि पूजन, खातेगांव  मे जवाहर चौक चौपाटी पर आयोजन होगा! सतत 57 वां वर्ष

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी द्वारा हुई खंब पूजन की प्रथम आरती

अनिल उपाध्याय   देवास/MP    

आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर खातेगांव नगर की सबसे पुरानी श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति जवाहर चौक चौपाटी समिति द्वारा माताजी के पंडाल का विधिवत भूमि पूजन किया गया। नौ दिनी महोत्सव में समूचे क्षेत्र में ख्याति प्राप्त जवाहर चौक चौपाटी पर माता रानी के पंडाल स्तंभ एवं माता कक्ष का विधिवत पूजन मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी के आतिथ्य में किया गया, समिति संरक्षक विजय गर्ग, दीपक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का यह सतत 57 वां वर्ष है।

- Install Android App -

इस वर्ष जबलपुर सोहागपुर के कलाकारों द्वारा माता रानी की 9 फुट ऊंची बब्बर शेर पर विराजित मनोहरी एवं दिव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है, इस बार माता रानी के साथ ही भैरव जी एवं हनुमान जी के सौम्य रूप के दर्शन भी श्रद्धालुओं को होंगे।

समिति के कैलाश सैनी, पवन काला ने बताया कि होशंगाबाद के कलाकारों द्वारा माता रानी के पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा चौपाटी के चारों ओर झिलमिलाती रंग बिरंगी रोशनी की जाएगी, हिंद रक्षक संगठन के संयोजक नरेंद्र चौधरी ने बताया कि चौपाटी की परंपरा अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला यहां पर रहेगी प्रतिदिन हवन पूजन आरती कन्या भोजन के साथ धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

आचार्य लक्ष्मीनारायण जी पंडा (इकलेरा) द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता कक्ष का पूजन कराया गया एवं विश्व शांति एवं सर्वार्थ खुशहाली की कामना की गई मुख्य रूप से यजमान दीपक अग्रवाल (जाली) दिनेश रावडीया मनीष व्यास पंडित जी राम नारायण साहू आनंद यादव राजेश परते मदन राठौड़, हुकम पटेल, निलेश यादव, राजेश दुबे, सुभाष साहू, कमल शर्मा सूरज यादव आदि ने पूजन किया।

इस अवसर पर समिति के सावन गर्ग, अंशुल गोयल, रवि वर्मा, बबलू यादव, विनोद सिसोदिया, संजय महाजन, राजू अग्रवाल, सचिन चौबे अभिषेक अग्रवाल, शुभम गोयल, अजय यादव, ध्रुव अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।