jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

Harda Weather: आने वाला सप्ताह होगा गर्म: तेजी से बढ़ेगा तापमान, 23 अप्रेल को रहेगा 44 डिग्री अधिकतम तापमान

16 अप्रेल से 4 मई तक 40 डिग्री से नीचे नही आयेगा तापमान –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा : आने वाले पूरे एक सप्ताह  जिले में तापमान बहुत अधिक रहेगा। इसलिए आमजन को सावधान रहने की आवश्यकता हैं। सूरज की प्रचंड गर्मी का अहसास सोमवार से होने लगा है।इस कारण आमजन को घर से निकलते समय ऐतिहात के तौर अपने आंखो सिर और कान की विशेष सुरक्षा कर जरुरी हो तो निकले। तापमान पर नजर डाले तो 16 अप्रेल मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। गुरुवार को तापमान बहुत अधिक रहेगा इसलिए विशेष रुप से सावधान रहने की आवश्यकता है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। सोमवार 22 अप्र्रेल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री और मंगलवार 23 अप्रेल को 44 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा। 24 अप्रेल बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री हो जायेगा। मौसम की तल्खी के बीच कभी कभी आसमान में बादल नजर आ सकते है मगर इससे तापमान पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। रात में तापमान कम होगा मगर उमस बनी रहेगी।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –