jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

MP Weather: प्रदेश के कई जिलो में भी हो रही बेमौसम बारिश, जानिए कैसा रहेगा हरदा का मौसम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा/बैतूल : विगत 4 दिनों से मौसम बदल सा गया है। नर्मदापुरम बारिश के आसार नजर आ रहे है। हरदा में नवरात्रि के पहले ही दिन से मौसम ने खासा परिवर्तन देखा गया। जिला मुख्यालय के आस पास के क्षेत्रों और पड़ोसी जिलो में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओला वृष्टि भी हुई है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है।

प्रदेश के कई जिलो में भी हो रही बेमौसम बारिश –

प्रदेश में इस समय मोैसम पूरी तरह बदल चुका है। अभी बे मौसम बारिश हो रही जिससे लोग परेशान है। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में फिर मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में अतिवृष्टि के साथ वज्रपात होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झुक्केदार हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 15 अप्रैल तक मौसम इसी तरफ बना रहेगा।

हरदा में पूरे दिन बादल छाए रहेगें  बारिश की संभावना –

- Install Android App -

हरदा। जिले में मौसम पिछले तीन दिनों से हलकी बारिश तेज हवा का बन रहा हैं। अभी तीन दिनों से लगातार आसमान में बादल छाए हुए है।शहर के आस पास तेज हवा और बारिश के साथ छोटे आकार के ओले भी गिरे है।आज शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। इसके साथ आसमान पर पूरे दिन बादल छाए रहेगें और शुक्रवार शनिवार तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।बारिश की संभावना 60 प्रतिशत बनी हुई है।

______________

यह भी पढ़े –