jhankar
ब्रेकिंग
देवास: तिरंगा यात्रा के दौरान खुली जीप का संतुलन बिगड़ा, महिला पार्षद घायल, बड़ा हादसा टला भोपाल एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव के दर्शन को उमड़ी भीड़, पंडित प्रदीप मिश्रा भी साथ, गूंजे ‘भारत माता क... नदियों से रेत-बजरी खनन 1 अक्टूबर तक रहेगा बंद दिल्ली: रघुबीर नगर के वेयरहाउस में भीषण आग, ई-रिक्शा बैटरी फटने से 2 की मौत MP Weather 17 अगस्त 2026:मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी, हरदा-देवास-खंडवा-बैतूल में यलो अलर्... दीवार से टकराई बाइक, निजी स्कूल के शिक्षक की मौत उज्जैन: महाकाल मंदिर में सावन और नागपंचमी पर भीषण भीड़ पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद घायल युवक की मौत, शव रखकर चक्काजाम, पुलिस के आश्वासन पर यातायात बहाल हंडिया : मां नर्मदा का जल लेकर भोलेनाथ की ओर बढ़ा आस्था का कारवां, डॉ. रामकिशोर दोगने की कांवड़ यात्... ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर 

हरदा: चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या, पति ने पत्थरो से मारपीट कर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदा। पति ने पत्नि के चरित्र पर संदेह कर पत्थरो से मारपीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

थाना छीपाबड पुलिस को मोबाईल सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पडवा में मजदुरी के लिये आये हुऐ लोकेश कोरकू अपनी पत्नि सुनीता कोरकू सहित ग्राम पडवा में विजय सिंह ठाकुर के खेत पर मजदुरी करने आये थे ।

बीती रात करीब 11-12 बजे भूटा उर्फ लोकेश कोरकू ने अपनी पत्नि को खेत में पानी देने के लिये ले जाकर पत्नि की चरित्र पर संदेह होने से अपनी पत्नि सुनीता उम्र 30 साल को खेत मे पटक पटक कर सिर व चेहरे पर जान से मारने की नियत से पत्थर मारे जिससे मृतिका सुनीता के पिता सोमा कोरकू ने बचाया और रात में अपनी लडकी सुनीता को खेत में बने कमरे पर लेटा दिया ।

सुबह खेत मालिक विजय सिंह व नारायण सिंह को पुरी घटना की जानकारी दी व उनके साथ अपनी लड़की सुनीता को ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल खिरकिया लाया जहा सुनीता की मौत हो गई ।

- Install Android App -

थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि अपराध क्र 501/24 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया एसडीओपी रोबर्ट गिरवाल के निर्देशन में पुलिस थाना छीपाबड व्दारा अपराध कि शीघ्र विवेचना कर आरोपी भूटा उर्फ लोकेश कोरकू पिता चैनसिंह कोरकू उम्र 32 साल निवासी मोजी ढाना थाना खालवा जिला खडंवा को गिरफ्तार किया गया ।

जिसे कल दिनांक 19.12.24 को न्यायालय पेश किया जायगा।

उक्त कार्यवाही में निरी. मुकेश गौंड थाना प्रभारी छीपाबड़ उनि दिनेश रावत उनि संतोष श्रीवास्तव प्रआर 369 गजेन्द्र यादव आर 391 उदय सिंह आर 120 शैलेन्द्र नरवरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पति से हुआ विवाद तो होटल में जाकर रुकी महिला,होटल मालिक ने बंधक बना कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार भी करवाया !