jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Harda : नेमावर टी आई की मृत्यु के दुखद समाचार सुनते ही श्रद्धांजलि देने अस्पताल पहुंचे मंत्री विधायक

नेमावर) देवास /हरदा/ भोपाल। देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले की नदी में डूबने से अकस्मात मौत हो गई थी। ड्यूटी पर तैनात टीआई राजाराम ने अपनी कर्तव्य परायण सेवा का परिचय दिया ।
*कर्तव्य परायण सेवा करते हुए अपने प्राण निछावर करने वाले टीआई राजाराम को कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने शासकीय अस्पताल, हरदा में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।*
टीआई राजाराम को श्रद्धांजलि देते हुए कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि परमपिता उनकी आत्मा को शांति दे और अपने चरणों में स्थान दे। साथ ही उनके परिवारजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। मंत्री पटेल के साथ खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा भी साथ थे।
गौरतलब है कि देवास जिले के नेमावर थाने पर पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले की रविवार को एक हादसे में मौत हो गई। गम्भीर अवस्था में उन्हें हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।