jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

Harda: फोर लेन में तोड़े गए मंदिरों को पुनः विधि विधान से बनाकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाए : सर्व हिंदू समाज

हरदा : इंदौर हरदा फोरलाइन निर्माण कार्य पर तोड़े मंदिरो को बापस निर्माण करबाने व जिले की गौ शालाओं की स्थिति को सुधारने की मांग को लेकर हरदा एसडीएम को करणी सेना परिवार जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा। और शीघ्र ही कार्यवाही की मांग की।

- Install Android App -

क्या लिखा है पत्र में –

सर्व हिन्दू समाज जिला हरदा (म. प्र.)

सेवा मे
श्री मान कलेक्टर महोदय हरदा जिला हरदा म. प्र.

विषय :- इंदौर हरदा फोरलाइन निर्माण कार्य पर तोड़े मंदिरो को बापस निर्माण करबाने व जिले की गौ शालाओं की स्थिति मे सुधार करने वावत हेतु

श्री मान महोदय जी निवेदन है कि इंदौर हरदा फोर लाइन हाईवे का विगत दिनों से कार्य चल रहा है जिसमें रोड कंपनी द्वारा कई मंदिरों को तोड़ा गया था उन सभी मंदिरों की जगह चिंन्हित कर मंदिरों को वापस निर्माण करके उन मंदिरों की भगवान की प्रतिमा वापस विधि पूर्वक स्थापित करें व जिले से लेकर सभी पंचायत स्तर तक की गौ शालाओं की स्थिति ख़राब है कही पानी नही है कही भूसा नही तो कही समय पर गौ माताओ के इलाज के लिए डॉ उपस्थित नही हो पाते, समय से इलाज व दवा उपस्थित नही हो पाती है ।

महोदय जी सर्व हिंदू समाज आपसे निवेदन करता है व आपसे आशा है कि हिन्दुओ की आस्था के प्रतिक इस कार्य पर आप जल्द से जल्द निर्णय लेंगे अन्यथा आंदोलन कर हाईवे जाम किया जाएगा –

1) फॉर लाइन निर्माण कार्य पर मंदिर तोड़े गए जगह चिन्हित कर पुनः निर्माण किया जाये |

2) मंदिर निर्माण कार्य के पश्चात वही भगवान की प्रतिमाए विधि पूर्वक स्थापित की जाये |

3) गौ शालाओं की स्थिति मे सुधार किया जाये |

4) गौ माता के पानी, भूसा, गोचर भूमि, व्यवस्था की जाये |

5) तहसील स्तर पर गौ शालाओ की गौ माता के लिए डॉक्टरी इलाज, दवा, की व्यवस्था की जाये।