jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

Harda : मां नर्मदा में हो रहें अवैद्य खनन को बंद करे RSS, या हिन्दुओं की ठेकेदारी बंद करें : बाबूजी

Harda : मां नर्मदा में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर जल्द r.s.s. कार्यालय के सामने पड़ी जावेगी श्री नर्मदा पुराण। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस नेता मनीष शर्मा बाबूजी ने कहा की
हम करोड़ों हिंदू की आस्था का केंद्र रही मां नर्मदा जिसमें कई ऋषियों, साधु संतों और परिक्रमा वासियों ने अपनी तपस्या कर जीवन को सफल और प्रेरणा दायक बनाया हे ऐसी हमारी मां नर्मदा में विगत 3 साल से अवैध उत्खनन कर वर्तमान सरकार और सरकार को बनाने के लिए हिंदुओ से वोट मांगने वाली RSS मौन क्यों है। क्या आरएसएस हिंदुओं की आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ को अनदेखा कर रही है या उसकी मौन सहमति है।
श्री बाबूजी ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को अब जनता के सामने अपना असली चेहरा लाना पड़ेगा और हिंदुओं के धर्म आस्था के संरक्षण की जवाबदेही तय करनी पड़ेगी ।

- Install Android App -

मां नर्मदा में रेत उत्खनन करने वालों के खिलाफ हरदा स्थित आरएसएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर हिंदुओ के ठेकेदारों को नींद से जगाया जाएगा ताकि RSS हिंदुओं को मात्र वोट बैंक का साधन ना समझे।
मुंह में राम और बगल में छुरी लेकर चलने वाली आरएसएस विजय दशहरा पर तो खूब लठ्ठ तलवार बंदूकों का प्रदर्शन करती हे, जब सच में हिंदुओ की आस्था मां नर्मदा में हो रहे अवैद्य रेत उत्खनन पर चुप्पी साधे हुए हे।अवैध रेत खनन बंद हो या फिर हिंदुओ को ठेकेदारी बंद करो या
उत्खनन में जुड़े विधायक मंत्री को पनाह देना बंद करो।
आरएसएस की सद्बुद्धि के लिए पड़ेंगे श्री नर्मदा पुराण ।
5 जून दिन सोमवार की दोपहर को कार्यालय के सामने हिंदुओ की आस्था मां नर्मदा को बचाने नर्मदा पुराण का पाठ किया जवेगा।