jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Harda: माइक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न |


हरदा :
 विधानसभा निर्वाचन के लिए हरदा और टिमरनी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। दोनों प्रेक्षकों के सहयोग के लिये जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में माइक्रो आब्जर्वर्स की नियुक्ति कर दी गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में माइक्रो आब्जर्वर्स को प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री डी.एस. रघुवंशी ने माइक्रो आब्जर्वर्स को उनके कर्तव्यों के बारे में पॉवर पाइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से समझाया। हरदा के प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा व टिमरनी के प्रेक्षक नरिन्दर सिंह बाली भी इस दौरान मौजूद थे। माइक्रो आब्जर्वर्स को मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा उन्हें निर्देश दिये गये कि वे मतदान शुरू होने के लगभग 1 घंटे पूर्व मतदान केन्द्र पर पहुँच जाए और मॉकपोल की प्रक्रिया के दौरान भी वहीं उपस्थित रहें।