jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Harda: हरदा जिले के मशहूर संगीत की दुनिया के जादूगर सुमित शर्मा मिशा शर्मा के बारे में जानिए, भजन सम्राट अनूप जलोटा कर चुके सम्मान

हरदा जिले का एक दंपत्ति परिवार संगीत की दुनिया में देश दुनिया में कई बार जिलें का नाम रोशन कर चुका। पति पत्नी दोनो स्वयं उत्कृष्ट गीतों की रचनाएं करते हैं, और स्वयं गाते भी हैं। इनका कहना है कि किसी दूसरे कलाकार की कॉपी ना करके अंतर्मन में बैठे स्वयं के अंदर के कलाकार को अवसर दीजिए। सुमित शर्मा विगत 15 वर्षों से गायन कर रहे हैं, और मिशा शर्मा इनके साथ आठ वर्षों से गायन कर रही हैं। यह दंपत्ति, निमाड़ के गणगौर,नारदी,चलत,चौताला, निर्गुण सहित राजस्थानी, भोजपुरी, बुंदेली, मालवी,गोंडी,हिंदी भाषाओं में भी गायन करते हैं। आप शास्त्रीय संगीत,सुगम संगीत एवं लोकसंगीत पर विशेष ध्यान दें रहे हैं।

इनके कार्य की सराहना देश की कई महान हस्तियां भी कर चुकी है। अभी सुमित शर्मा मिशा शर्मा भजन सम्राट अनूप जलोटा जी की ओमकारम संस्था के कोर कमेटी मेंबर भी है,यह संस्था पूरे विश्व में सनातन धर्म को संरक्षित और प्रचार करने का कार्य कर रही हैं ।

उन्होंने मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में कहा की संगीत के बिना जीवन अधूरा है। लेकिन दुख इस बात का है की स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर या स्थानीय प्रशासन सपोर्ट नहीं कर रहा। अगर उनका साथ सहयोग मिल जाए तो और भी बेहतर तरीके से हम संगीतकार गीतकार कलाकारों को खड़ा कर सकते है। और हम हमारी संस्कृति सभ्यता को बचा सकते है।

- Install Android App -

यह स्वर प्रभा संगीत कला एकेडमी भी चलाते हैं ,जिसमें बच्चों को भारतीय संगीत के साथ निज धर्म , संस्कार और नैतिकता का ज्ञान भी देते हैं। निरंतर श्री राम अवधपति के नए नए भजन गा रहे ।

जानिए गायक सुमित शर्मा के बारे।जीवन परिचय पर क्लिक करे।  देश दुनिया कहा कहा सम्मान से नवाजा गया।

जीवन परिचय