jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

महू में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत

 इंदौर। जिले के महू में बुधवार रात राऊ-खलघाट फोरलेन पर नांदेड़ ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से दो लोग आग में जिंदा जल गए, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब मानपुर से महू की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक डिवाइडर पार कर सामने से आ रही ओमनी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओमनी कार में आग लग गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. वहीं स्विफ्ट कार में सवार दो अन्य लोगों की भी जान चली गई।

- Install Android App -

मृतकों में पलक पिता अशोक सिंव्हल निवासी मानपुर, कमलेश पिता मोहन गुर्जर, रविंद्र पिता लक्ष्मण निवासी धामनोद और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। वहीं घायलों की पहचान गोलू पिता सुखदेव निवासी धामनोद, चेतन पिता सुरेंद्र निवासी बसौड़ा धरमपुरी और संजय पिता मंगल सिंह निवासी बगवाना के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बड़गोंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रकाश के अनुसार, ओमनी कार में पेंट के डिब्बे रखे थे, जिससे टक्कर के बाद आग भड़क उठी और उसने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए महू अस्पताल भेजा गया है।