jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

हुंडई ने प्रीमियम एसयूपी टक्सन का भारत में प्रोडक्शन किया बंद

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी प्रीमियम एसयूपी टक्सन का भारत में प्रोडक्शन बंद कर दिया है। लंबे समय से कंपनी की फ्लैगशिप आईसीई लाइनअप का हिस्सा रही यह 5-सीटर एसयूवी तकनीक, सुरक्षा और डिजाइन के मामले में बेहद उन्नत मानी जाती थी। 27.32 लाख से 33.64 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के बावजूद यह अपने सेगमेंट में मजबूत पहचान बना चुकी थी, लेकिन सीमित ग्राहक वर्ग और ऊंची कीमत के चलते इसकी बिक्री नहीं बढ़ सकी। कंपनी ने पुष्टि की कि टक्सन अब भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं होगी, हालांकि मौजूदा ग्राहकों को सर्विस और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलता रहेगा।

- Install Android App -

बता दें अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच सिर्फ 450 यूनिट्स की बिक्री ने यह साफ कर दिया कि 25 लाख रुपए से ऊपर की 5-सीटर एसयूवी की मांग बेहद कम है, जबकि इसी रेंज में 7-सीटर गाड़ियों की लोकप्रियता ज्यादा है। पूरी तरह आयात होकर चेन्नई प्लांट में असेंबल किए जाने के कारण भी टक्सन की कीमत प्रतिस्पर्धियों की तुलना में ज्यादा रही। जीएसटी दरों में कटौती के बाद एसयूवी करीब 2.40 लाख रुपए तक सस्ती जरूर हुई, लेकिन इसका बिक्री पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा। कंपनी की वर्तमान एसयूवी लाइनअप में एक्सटर, वेन्यू, क्रेटा और अल्कजार शामिल हैं, जिनमें वेन्यू और क्रेटा लगातार टॉप-सेलिंग मॉडल बने हुए हैं। टक्सन भारत एनसीएपी में 5-स्टार रेटिंग पाने वाली हुंडई की अकेली एसयूवी कार थी, फिर भी बाजार की मांग इसके पक्ष में नहीं रही। हुंडई ने कहा कि भारत उसके लिए बेहद अहम बाजार है और आने वाले सालों में वह 45,000 करोड़ रुपस निवेश कर 26 नए मॉडल लॉन्च करेगी, जिनमें पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक और सीएनजी विकल्प शामिल होंगे।