jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

ICC क्रिकेट विश्व कप मेच में आज 2 बजे, भारत और पाकिस्तान आमने सामने

मकडाई एक्सप्रेस 24 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, तो जो मंजर बनेगा, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से मौसम गरमाने वाला|

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच (World Cup 2023 IND vs PAK) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, लेकिन अहमदाबाद में अभी से माहौल बनने लगा है। फैन्स पहुंचने लगे हैं।

- Install Android App -

दोनों ही टीमें अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर बुलंद हौसले के साथ इस मैच में कदम रखेगी। लेकिन इतिहास को देखें तो भारत एक बार फिर जीत का परचम लहराता दिख रहा है। बाबर की सेना इस मैच की अहमियत अच्छे से जानती है, इसलिए वह इस मुकाबले में सबकुछ झोंकने को तैयार रहेगी|

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दोनों हिंदुस्तान में चर्चा में बने हुए है, अक्सर खेलने के बाद वह मैदान में प्रार्थना करते नजर आते हैं. जिसकी चर्चा इन दिनों पाकिस्तान में हो रही है, 11 अक्टूबर को हुए मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने शानदार शतकीय पारी खेली थी अपने इस पारी का बलिदान गाजा को दिया|