jhankar
ब्रेकिंग
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर

PM Kisan Yojana : किसान 15 अक्टूबर तक समाप्त करें ये तीन जरूरी काम, नहीं तो 2000 रुपये नहीं मिलेंगे

PM Kisan Yojana : अगर आप PM किसान सम्मान निधि स्कीम के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए PM-किसान की 15वीं किस्त से जुड़ी एक अहम जानकारी है. केंद्र सरकार पीएम किसान स्कीम के जरिए देशभर के करोड़ों किसानों को 2000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है. और किसानों को जल्द ही 15वीं किस्त भी मिलने वाली है. हालांकि, 15वीं किस्त पाने के लिए लाभार्थी किसानों को 3 अहम काम शीघ्र ही पूर्ण करने होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लास्ट लास्ट 15 अक्टूबर 2023 है. अब जानते हैं क्या PM Kisan योजना.

PM Kisan Yojana

PM Kisan स्कीम की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को हुई थी. इस स्कीम का यह लक्ष्य है की खेत मालिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. इसमें पीएम किसान का पैसा उसी व्यक्ति को मिलता है जिसके नाम जमीन रिकॉर्ड में है. इसमें सरकार किसानों के खाते में साल में तीन किस्तों में 6000 रुपये देती है. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों के खाते में तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाते हैं. इस योजना में पैसा तो केंद्र सरकार देती है लेकिन किसानों का रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होती है.

फटाफट करें ये 3 काम

- Install Android App -

ई-केवाईसी सत्यापन: लाभार्थी किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्होंने अपना ई-केवाईसी सत्यापन (पीएम-किसान ई-केवाईसी) पूरा कर लिया है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अगली किस्त आपके बैंक खाते में नहीं आएगी.

भूमि डेटा सीडिंग: PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भूमि की जानकारी सही ढंग से दर्ज करना महत्वपूर्ण है. इसे भूमि अभिलेख कहते हैं. अगर जमीन का रिकॉर्ड सही से दर्ज नहीं होगा तो पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

आधार-बैंक खाता लिंकेज: तीसरी अहम बात, अपने बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करें. यह कदम सभी लाभार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. ये तीनों कार्य 15 अक्टूबर तक पूरे हो जाने चाहिए. अन्यथा आपकी अगली किस्त में देरी हो सकती है.

महज एक दिन हैं बाकी

इन सभी काम को समाप्त करने के लिए किसानों के पास अब सिर्फ एक दिन बचा हुआ हैं. महत्वपूर्ण बात यह हैं की अगर आपका ई-केवाईसी नहीं हुआ है तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पाएंगे.अगली किस्त आपके खाते में नवंबर माह या उससे पहले भी आ सकती है, हालांकि, इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई है. 15वीं किस्त का स्टेटस चेक करने या अधिक जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते है.