jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

आईसीसी ने आचारसंहिता उल्लंघन के लिए पीसीबी को फटकार लगायी

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एशिया कप 2025 में नियमों का पालन नहीं करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को फटकार लगायी है। पीसीबी ने भारतीय खिलाड़ियों के 14 सितम्बर को हुए मैच में पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने को लेकर मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग करते हुए बहिष्कार की धमकी दी थी जिससे आईसीसी ने नियमों का उल्लंघन माना है। पाक टीम यूएई के खिलाफ मैच में रैफरी को नहीं हटाने के कारण देर से पहुंची थी जिससे मैच एक घंटा देर से शुरु हुआ। इससे भी आईसीसी नाराज है।

- Install Android App -

ये भी कहा गया है कि पीसीबी ने यूएई के खिलाफ मैच से पहले पाक खिलाड़ियों को स्टेडियम न जाने को कहा था। वहीं पीसीबी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मैच रैफरी पाइक्रॉफ्ट ने पाक टीम से माफी मांगी और इसका एक वीडियो भी जारी किया जो सही नहीं था। इसमें मैच रेफरी पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा, टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा और मुख्य कोच माइक हेसन से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे।

वहीं इसपर आईसीसी ने कड़ी नाराजगी जतायी है। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने पीसीबी को पत्र लिखकर कहा है कि पीसीबी मैच के दिन आचारसंहिता का बार-बार उल्लंघन का दोषी पाया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इसके बारे में बताने के बाद भी पीसीबी ने मीडिया मैनेजर नईम गिलानी को बैठक की रिकॉर्डिंग करने की अनुमति दी जबकि मीडिया मैनेजरों को ऐसी बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं है।