भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस के अवसर पर किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब सोलर पंप खरीदने पर किसानों को केवल 10% कीमत देनी होगी, बाकी 90% सरकार वहन करेगी। पहले किसानों को 40% कीमत देनी होती थी।
सोलर पंप पर सब्सिडी की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित किसान सम्मेलन में कहा कि 3 हॉर्स पावर के कनेक्शन वाले किसानों को भी 5 हॉर्स पावर के सोलर पंप 10% कीमत पर मिलेंगे। सरकार 5 हॉर्स पावर के सोलर पंप पर 51 हजार रुपये की सब्सिडी देगी।
भावांतर योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि भावांतर योजना के तहत किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिलेगा। अगर किसानों को फसल का दाम नहीं मिला, तो सरकार उनकी फसल खरीद लेगी। इस योजना से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा।
किसान सम्मेलन का उद्देश्य
किसान सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देना और उन्हें योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी देंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
सरकार हर परिस्तिथि मे किसानों के साथ है
मुख्यमंत्री का किसानों से संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री निवास नहीं, किसानों का आवास है। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी उनके लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी जोड़ो परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाएगा।

