jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे सप्ताह रही तेजी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ने लगातार तीसरे सप्ताह तेजी का रुख बरकरार रखा। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांकों ने चार महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की वापसी, घरेलू निवेशकों (डीआईआई) का लगातार समर्थन, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें इस रैली के मुख्य कारण रहे। लांकि, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव, अमेरिकी सरकार के संभावित शटडाउन और वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र में छाई अनिश्चितता के चलते निवेशक कुछ हद तक सतर्क भी नजर आए। बावजूद इसके, भारतीय बाजार में खरीदारी का दबदबा बना रहा। सप्ताह की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई, जब सेंसेक्स 451 अंक टूटकर 82,327 पर और निफ्टी 58 अंक गिरकर 25,227 पर बंद हुआ। मंगलवार को भी गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 297 अंक गिरा और निफ्टी 81 अंक फिसल गया। बुधवार से बाजार ने तेजी पकड़नी शुरू की। सेंसेक्स 575 अंक की बढ़त के साथ 82,605 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 178 अंक चढ़कर 25,323 पर पहुंचा। गुरुवार को भी इसी प्रकार की मजबूती देखी गई। शुक्रवार को बाजार ने सप्ताह का समापन मजबूत तरीके से किया। सेंसेक्स 484 अंकों की तेजी के साथ 83,952.19 पर और निफ्टी 124 अंक चढ़कर 25,709.85 पर बंद हुआ। यह साप्ताहिक तेजी संकेत देती है कि भारतीय बाजार में निवेशकों का विश्वास मजबूत बना हुआ है। अब बाजार की नजर अगले सप्ताह आने वाले कॉरपोरेट नतीजों और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर टिकी रहेगी।