jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

पुश्तैनी दुकान पर ग्राहकों को सामान देते नजर आए कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर। इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अनोखा अंदाज देखने को मिला। धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय अपनी पुश्तैनी किराना दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने काकीजी की दुकान केशव किराना स्टोर पर ग्राहकों को सामान दिया। वहीं मंत्री को देखकर सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की दुकान पर भीड़ लग गई। कैबिनेट मंत्री के ग्राहकों को सामान देने का वीडियो भी सामने आया है।

‘दुकान की दीवारों में अपनापन है’

- Install Android App -

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके एक वीडियो भी शेयर किया है। विजयवर्गीय ने लिखा, ‘दुकान की दीवारों में अपनापन है.।अपनों से स्नेहिल भेंट! हर वर्ष की तरह आज पावन धनतेरस पर इंदौर स्थित अपनी पुश्तैनी किराना दुकान पर सामान की बिक्री करते हुए स्वजनों से भेंट का स्नेहिल अवसर प्राप्त हुआ।

यह दुकान वह पारिवारिक विरासत है, जिसकी दीवारों में अपनापन और हर कोने में स्नेह की गर्माहट रची-बसी है। परंपरा का यह दीपक हमें हर वर्ष अपनी जड़ों की ओर लौटने की प्रेरणा देता है। आप सभी को दीपों के पांच दिवसीय महोत्सव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’