jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

निर्वस्त्र करके ना घुमाया तो नाम बदल देना…’, बीजेपी नेता ने दी धमकी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने बीजेपी नेता मुक्तेश जैन पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। जब पीड़िता महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो बीजेपी नेता ने धमकी देते हुए कहा कि उसे निर्वस्त्र करके ना घुमाया तो मेरा नाम बदल देना। ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

‘शादी का झांसा देकर किया रेप’
पीड़ित महिला ग्वालियर में गोल्ड-सिल्वर जूलरी की दुकान चलाती है। दोनों के बीच मुलाकात उधार और लेन-देन के दौरान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच पहचान बढ़ी। महिला ने बताया कि उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि 31 मई को आरोपी मुक्तेश जैन उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने सोमवार को न्यायालय जाकर बयान दर्ज करवाया है।

शिकायत के बाद आरोपी का वीडियो आया सामने
पुलिस थाने में शिकायत के बाद आरोपी मुक्तेश जैन का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में आरोपी महिला को धमकी दे रहा है। मूंछों पर ताव देकर आरोपी धमकाते नजर आ रहा है और कह रहा है कि अगर उसे निर्वस्त्र करके न घुमाया तो मेरा नाम बदल देना। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।