jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

हरदा जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,राजस्व मंत्री वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

हरदा :  हरदा जिले में स्वतंत्रता दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान मिडिल स्कूल ग्राउण्ड हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व विभाग मंत्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गीत ‘‘वंदे मातरम्’’ गायन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मंत्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक  शशांक व कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण भी एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। मुख्य अतिथि वर्मा ने कार्यक्रम में जिले के विकास व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बधाई संदेश का वाचन भी किया। उन्होने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े।

- Install Android App -

मिडिल स्कूल ग्राउन्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेड़िया, जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक शशांक, वन

मण्डलाधिकारी  ज्योति मुड़िया, जिला पंचायत सीईओ अंजली जोसेफ जोनाथन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर  पुरूषोत्तम कुमार, पार्षदगण सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।