jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

हरारे।  टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी थीं। लेकिन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 411 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रनों पर सिमट गई।

- Install Android App -

वैभव की 175 रनों की तूफानी पारी
वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। वैभव ने आज इस पारी में कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए। भारत की तरफ से आयुष म्हात्रे ने 53, अभिज्ञान कुंडु ने 40, विहान मल्होत्रा ने 30, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और कनिष्क चौहान ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली।

फॉकनर ने खेली 115 रनों की पारी
दूसरी तरफ, पहाड़ से स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को अंबरीश ने शुरू में ही झटका दे दिया था। इसके बाद मेस (45), डॉकिंस (66) ने टीम को संभाला लेकिन, रन गति अच्छी होने के बावजूद इंग्लैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। एक वक्त 177 रनों पर टीम ने 7 विकेट गंवा दिए थे और लगने लगा था कि अब महज औपचारिता शेष है, लेकिन फॉकनर ने मिंटो के साथ अच्छी साझेदारी की। 412 रनों का टारगेट हासिल करना आसान नहीं था। इंग्लैंड की तरफ से फॉकनर ने 115 रनों की शानदार पारी खेली और आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए। भारत की तरफ से अंबरीश ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।