jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

भारत का महिला एशिया कप हॉकी में शानदार आगाज, थाईलैंड को 11-0 से हराया

हांगझोउ। उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग के दो-दो गोल की मदद से भारत ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां थाईलैंड को 11-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उदिता ने 30वें और 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि डुंग डुंग ने 45वें और 54वें मिनट में गोल किए। इन दोनों के अलावा भारत की तरफ से मुमताज खान (सातवें मिनट), संगीता कुमारी (10वें), नवनीत कौर (16वें), लालरेम्सियामी (18वें), थौदाम सुमन देवी (49वें), शर्मिला देवी (57वें) और रुतुजा दादासो पिसल (60वें) ने गोल दागे। वर्तमान में विश्व में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने 30वें स्थान पर काबिज थाई टीम के खिलाफ पूल बी के मैच में हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी। भारत को कुल नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से पांच को उसने गोल में बदला। दूसरी तरफ थाईलैंड एक भी पेनल्टी कार्नर हासिल नहीं कर पाया। भारत ने शुरू से ही दबदबा बना दिया था। पहले क्वार्टर में मुमताज और संगीता के दो फील्ड गोल किए।

- Install Android App -

दूसरे क्वार्टर में भारत ने अधिक हमलावर तेवर दिखाये और तीन गोल दागकर अपनी बढ़त और मजबूत कर दी। अनुभवी फारवर्ड नवनीत और मिडफील्डर लालरेम्सियामी ने एक-एक फील्ड गोल किया, जिसके बाद हाफ टाइम से ठीक पहले उदिता ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। दूसरे हाफ में भी यही स्थिति रही और भारत ने थाईलैंड के सर्कल के अंदर लगातार हमले जारी रखे। भारत को तीसरे क्वार्टर में चार पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से डुंग डुंग ने 45वें मिनट में एक को गोल में बदला। भारत ने आखिरी क्वार्टर में पांच गोल करके अपनी बड़ी जीत सुनिश्चित की। मुमताज, उदिता और शर्मिला ने पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि डुंग डुंग और रुतुजा ने फील्ड गोल किए। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। भारत इस टूर्नामेंट में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर दीपिका के बिना उतरा है। यह दोनों चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है। एशिया कप विजेता टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। थाईलैंड के बाद भारत अब शनिवार को जापान से भिड़ेगा। इसके बाद वह पूल चरण के अपने अंतिम मैच में आठ सितंबर को सिंगापुर का सामना करेगा।