jhankar
ब्रेकिंग
₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार

Indore News : धर्म परिवर्तन और मुस्लिम लड़को से शादी करने के लिए छात्राओ को धमका रही थी रफी कुनिशा 

मैं कोर्ट कचहरी से डरती नहीं हूं ।

मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। तुम लोगों ने बात नही मानी तो ऐसा करवा दूंगी कि मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। इज्जत और जान प्यारी हो तो मेरी बात मान लो, छात्राओ को धमका रही थी रफी कुनिशा –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : खजराना थाने में धर्म परिवर्तन ( जिहाद ) का मामला सामने आया है। पुलिस ने रफीकुनिशा उर्फ सना खान उर्फ पायल खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सना कानून की छात्राओं पर मुस्लिम युवकों से शादी करने का दबाव बना रही थी।
छात्राओ से संपर्क बनाने के लिए एक छात्रा का एक वर्ष से पीछा कर रही थी। उससे कहा कि उसने शादी के लिए अमीर घरानों के मुस्लिम लड़के देखे हैं। उनके साथ शादी कर खुश रहेगी। खूब मजे करेगी।युवती ने इन सब घटनाओ की शिकायत थाने में कर दी।
टीआइ उमरावसिंह के मुताबिक मूलतः तालोट सोनकच्छ ;देवास निवासी 26 वर्षीय युवती गोयल विहार में सहेली और भाई के साथ रह कर कानून की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने लिखित शिकायत में बताया कि आरोपित सना खान उसे एक वर्ष से परेशान कर रही है। पहले उसने सलीम नामक व्यक्ति से अवैध संबंध होने की बात कही। जबकि सलीम पीड़िता की मां का मुंहबोला भाई है। मां उसको राखी भी बांधती है।

- Install Android App -

मुस्लिम लड़का मिल गया है –

करीब आठ दिन से सना खान छात्रा का पीछा करने लगी। उसने कहा कि मुस्लिम बन जाओ। तुम्हारे लिए अमीर घरानों के मुस्लिम लड़के देख कर शादी करवा दूंगी। काफी पैसा भी मिलेगा और किसी चीज की कमी भी नहीं रहेगी। 23 सितंबर को पीड़िता रूम पार्टनर के साथ बंगाली चौराहा की तरफ जा रही थी तो सना खान पीछा करते हुए पहुंच गई। उसने पुनः वही बातें दोहराई और दोनों युवतियों से कहा कि

सना ने धमकी दी इज्जत और जान प्यारी हो तो मेरी बात मान लो –

उसने पीड़िता की सहेली से भी मुस्लिम बनने के लिए कहा। यह भी कहा कि खूब पैसा मिलेगा। बच्चों को पढ़ाई में भी लाभ मिलेगा। युवतियों ने शिकायत करने की धमकी दी तो सना ने कहा कि वह कोर्ट.कचहरी से डरती नहीं है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। तुम लोगों ने बात नही मानी तो ऐसा करवा दूंगी कि मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। इज्जत और जान प्यारी हो तो मेरी बात मान लो। सना खान ने युवतियों को धमकाया और यह भी कहा कि सलीम के आसपास नजर आई तो जान से खत्म करवा देगी। टीआइ के मुताबिक आरोपित महिला की तलाश जारी है।