jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच...

इंदौर नगर निगम ने 22 नई थ्री-व्हीलर फॉगिंग मशीनों को उतारा मैदान में

इंदौर। संक्रामक बीमारियों और मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए इंदौर नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा 22 नई थ्री-व्हीलर फॉगिंग मशीनों का वितरण किया गया।

- Install Android App -

ये ऑटोमैटिक मशीनें 6.80 लाख रुपये प्रति मशीन की लागत से खरीदी गई हैं। महापौर ने बताया कि इस पहल के माध्यम से प्रत्येक जोन को एक-एक फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि समस्त वार्डों में तेजी से और प्रभावी रूप से फॉगिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और कम समय में ज्यादा क्षेत्रों को कवर किया जा सकेगा।

महापौर भार्गव ने कहा कि शहरवासियों का स्वास्थ्य निगम की पहली प्राथमिकता है। इन मशीनों के वितरण के साथ-साथ निगम का स्वास्थ्य अमला घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चला रहा है। इसके अलावा, लार्वा नाशक छिड़काव और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को भी लगातार गति दी जा रही है। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य व स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ला और वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित थे। महापौर ने सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि वे अपने घर सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी का ठहराव न होने दें तथा स्वच्छ वातावरण निर्मित करने के साथ ही निगम की टीम का सहयोग करें।