jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Indore News: अनाथाश्रम में बच्चियों से बर्बरता, उल्टा लटकाकर दी जाती थी मिर्च की धूनी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : अनाथाश्रम वात्सल्यपुरम में एक चौंकाने वाला कांड हुआ है, जिसमें आश्रम में रह रही बच्चियों के साथ बर्बरता की घटनाएं सामने आईं हैं। इन बच्चियों के साथ विभिन्न तरीकों से टॉर्चर किया जा रहा था। मामले पर विजय नगर पुलिस ने बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर मैनेजर, केयर टेकर सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल द्वारा लिखित रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसके आधार पर धारा 323 और जेजे एक्ट की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

बच्चियों ने समिति को बताया कि आयुषी केयर टेकर थी, सुजाता मैनेजर थी, और आरती और सुमन चंदेल भी मैनेजर के रूप में कार्य कर रही थीं। बबली तीन महीने के लिए काम करने आई थी, और इन लोगों ने उन बच्चों के साथ अत्यंत निर्ममता से पिटाई की थी। आयुषी और सुजाता ने एक बच्चे को रैलिंग से उलटा लटका दिया था और अन्य बच्चों को गरम तवे पर लाल मिर्च रखकर धुनी दी जाती थी। कुछ बच्चों को ऊपर से नीचे फेंका गया था, जबकि आयुषी ने एक बच्चे को गरम चिमटे से जलाया था। समिति ने सभी बच्चों से तथ्य लिए और उनके शरीर पर चोट के निशान देखे। कुछ बच्चों ने बताया कि एक बच्ची को बाथरूम में बंद रखा गया था और उसे दो दिनों तक खाना नहीं दिया गया था।

इसी के साथ, आश्रम-आश्रम वात्सल्यपुरम स्कीम.78 बाल किशोर न्याय अधिनिमय की धारा 41 के तहत बगैर रजिस्ट्रेशन चल रहा था | जिसपर स्थानीय पुलिस ने जाँच कर सील कर दी है। इस समय आश्रम में 21 बालिकाएं थीं, और इस मामले में समिति द्वारा जाँच की जा रही है।