jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Khandwa News: गौवंश की तस्करी कर रहे दो वाहनों से 13 गौवंश पुलिस ने पकडे़

खंडवा : गौवंश की तस्करी की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने सक्रियता दिखाई और 2 वाहनों को पकडा। वाहनों में क्रूरतापूर्वक 13 गोवंश को भरा गया था।  तस्करी करने वाले वाहन मालिक सहित पांच लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

घटना नर्मदा नगर थाना क्षेत्र  की बताई जा रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हे सूचना मिली कि गुना से पांच वाहन में गौतस्करी होने वाली है जो मुंदवाड़ा गांव जायेगे। कार्यकर्ताओ ने सजगता दिखाई  और फारेस्ट बैरियर के पास उन्हे 2 वाहन पिकअप आती दिखी जिन्हे रोका गया और चेकिंग पर गौवंश मिले। उन्होने वाहनों को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार एक पिकप वाहन क्रमांक MP10 G 3623 और वाहन 407 क्रमांक MP 09 GF 4525 मे क्रूरतापूर्वक काटने के लिए 13 पशु लेकर जा रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फारेस्ट बैरियर के पास दोनों वाहनों को रोका। पुलिस को सूचना दी। दो वाहनों में 13 गोवंश गुना से मुंदवाड़ा लाए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपित महेंद्र पुत्र हीरालाल, राहुल पुत्र पप्पू निवासी पिपल्कोटा थाना मूंदी, लक्ष्मण पुत्र भीकाजी निवासी जामाकोटा, जुबेर पुत्र लतीफ, मुकेश पुत्र शंकर निवासी बलवाड़ा थाना पिपलोद् पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज  कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर उन्हें इंधरवाड़ी गांव स्थित गौशाला भेजा गया है।