jhankar
ब्रेकिंग
झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Harda News: राज्यपाल श्री पटेल 21 जनवरी को रहटगांव व बड़वानी का दौरा करेंगे, विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

हरदा : प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 21 जनवरी को हरदा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 21 जनवरी को दोपहर 1ः30 बजे खण्डवा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1ः55 बजे रहटगांव पहुंचेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2 बजे रहटगांव से कार द्वारा ग्राम बड़वानी के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2ः15 बजे ग्राम बड़वानी पहुँचकर वहाँ विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3ः30 बजे ग्राम बड़वानी से रहटगांव के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3ः50 बजे रहटगांव हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।