jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद, समर शेड्यूल में इंडिगो का बड़ा फैसला

इंदौर। इंदौर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर निराशाजनक खबर सामने आई है. मार्च के अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से नासिक और उदयपुर के लिए अपनी उड़ानें पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है. एयरलाइन ने न केवल इन रूट्स का प्रस्ताव वापस ले लिया है, बल्कि अपनी वेबसाइट से भी टिकट बुकिंग हटा दी है. इस फैसले के बाद अब राजस्थान घूमने जाने वाले पर्यटकों और महाराष्ट्र में ज्योतिर्लिंग दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को लंबा और असुविधाजनक सफर तय करना पड़ेगा।

डीजीसीए ने नहीं किया शेड्यूल में उड़नों का जिक्र

डीजीसीए के 29 मार्च से लागू होने वाले प्रस्तावित समर शेड्यूल में इंदौर से इन दोनों शहरों के लिए किसी भी उड़ान का उल्लेख नहीं है. इंडिगो ने 27 मार्च के बाद उदयपुर और 28 मार्च के बाद नासिक के लिए टिकट बुकिंग भी बंद कर दी है, जिससे साफ है कि इन रूट्स पर फिलहाल सेवा बंद रहेगी।

- Install Android App -

श्रद्धालुओं पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर श्रद्धालुओं पर पड़ेगा. पहले इंदौर से शिर्डी की सीधी फ्लाइट बंद होने के बाद यात्री नासिक तक हवाई सफर कर सड़क मार्ग से शिर्डी पहुंचते थे. अब नासिक की फ्लाइट बंद होने से यह विकल्प भी खत्म हो जाएगा. वहीं उदयपुर, जो राजस्थान का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, वहां जाने के लिए यात्रियों को अब ट्रेन या सड़क मार्ग का लंबा सफर करना पड़ेगा।

इंदौर से कई शहरों के लिए कम हुई कनेक्टिविटी

पिछले कुछ समय में इंदौर से कई शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी कम हुई है. इंडिगो और अन्य एयरलाइंस ने जोधपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत, राजकोट, वडोदरा, बिलासपुर, अमृतसर, किशनगढ़ और बेलगाम जैसे रूट्स भी बंद किए हैं. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इसका बड़ा कारण रनवे मरम्मत के चलते रात में एयरपोर्ट का बंद रहना है, जो रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक प्रभावी रहता है. इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार के मुताबिक रनवे का काम मार्च के अंत तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि अप्रैल से एयरपोर्ट 24 घंटे संचालित होगा, जिससे नई उड़ानों की शुरुआत और यात्री संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।