jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे

इंदौर। पश्चिमी एशिया में तनाव का असर जहां पहले डीजल-पेट्रोल और LPG को लेकर था। अब महंगाई की मार घरों की रसोई तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। इंदौर में दूध की दाम में 3 रुपये प्रति लीटर तक वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद शहर में दूध की कीमत 60 से बढ़कर 63 प्रति लीटर हो जाएगी।

कहां कितने रुपये बढ़ेंगे दाम?

- Install Android App -

ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग का असर भारत पर पड़ रहा है। यही वजह है कि देश में महंगाई बढ़ गई हैv
मध्य प्रदेश में दूध के दाम बढ़ने वाले हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ने वाला है।
इंदौर के पड़ोसी जिले धार में 4 रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ा दी गई है।
एमपी दुग्ध विक्रेता महासंघ के अनुसार इंदौर के साथ-साथ ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, देवास और बड़वाह में 2 से 4 रुपये तक दाम बढ़ाए गए हैं।
दूध की बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।
इंदौर दूध विक्रेता संघ के मुताबिक अब तक जिस दूध की कीमत 60 रुपये लीटर है। उसे घर पहुंच सेवा में 63 रुपये प्रति लीटर और डेरी एवं दुकानों से 65 प्रति लीटर तक बेचा जाएगा।

क्यों दाम में वृद्धि की गई?

दुग्ध संघ का कहना है कि पशु आहार की कीमतों में वृद्धि हुई है, इस वजह से दूध की कीमतों को बढ़ाना पड़ा।
संघ द्वारा कहा गया है कि आगे भी पशु आहार जैसे खली, चारा और भूसे के दाम बढ़ते हैं तो भविष्य में दाम पर फिर विचार किया जाएगा।
इसके साथ ही दुग्ध विक्रेता संघ ने प्रशासन से मांग की है कि डेरियों को PNG गैस प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाए।