jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा किया गया जूनापानी (भवरदी) मोरगढी सड़क मार्ग का निरिक्षण

हरदा:- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रिय भ्रमण के दौरान ग्राम जूनापानी (भवरदी) व ग्राम मोरगढी पहुंचकर ग्रामिणजनों से मुलाकात की एवं ग्राम में व्याप्त समस्याएँ जानी। ग्रामिणजनों द्वारा बिजली, पानी, सड़क से संबंधीत समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर हरदा विधायक द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

- Install Android App -

इसके पश्चात् हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा निर्माणाधीन ग्राम जूनापानी (भवरदी) से ग्राम मोरगढी सड़क मार्ग का निरिक्षण कर ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि दशरथ पटेल, राहुल पटेल, सुरेन्द्र विश्नोई, शंकर सिंह सोलंकी, गोविन्द राजपूत उपस्थित थे।