jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

इटारसी पुलिस को मिली सफलता: 03 आरोपी गिरफ्तार, 08 मोटर साइकिल जब्त

नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को इस संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी अनुक्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 11/09/25 को थाना इटारसी में पदस्थ उनि प्रवीण यादव मय हमराह बल के कस्बा भ्रमण में रवाना हुए।

 

इस दौरान पोटर खोली हनुमान मंदिर के पास ग्राउंड से चोरी गई काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मो. साइकिल को तीनों आरोपी (1) रोशन मालवीय उर्फ सौरभ निवासी ग्राम भीलाखेडी, (2) विवेक मनवारे उर्फ विक्की निवासी तवा कालोनी इटारसी (3) रमाकांत तिवारी उर्फ बाबू निवासी मालवीगंज इटारसी द्वारा बेचने के लिए पुरानी इटारसी से पथरोटा की तरफ जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीछा करने पर तीनों संदेही प्लायवुड फेक्ट्री के पास काले रंग की स्प्लेंडर मो. सायकिल पर जाते दिखे जो पुलिस की गाडी को देखकर मो. सायकिल को भगाने का प्रयास करने लगे।

जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर रोका गया। जो कि मो. सायकिल के दस्तावेज मांगने पर गुमराह करने लगे एव संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि तीनों ने मिलकर उक्त मो. सायकिल दि. 11/09/25 को शाम करीब 16/15 बजे इटारसी पोटर खोली हनुमान मंदिर के पास ग्राउंड से चोरी करना स्वीकार किया। प्राथमिक पूछताछ के आधार पर आरोपी रोशन मालविया द्वारा बताया गया कि वह भोपाल में रहकर होटल में काम करता था एवं तीनों भोपाल एवं नर्मदापुरम क्षेत्र में मोटर सायकिल चोरी की वारदात कर इटारसी लाकर सस्ते दामों में बेच देते थे।

इसके पश्चात उक्त तीनो आरोपियों (1) रोशन मालवीय उर्फ सौरभ निवासी ग्राम भीलाखेडी, (2) विवेक मनवारे उर्फ विक्की निवासी तवा कालोनी इटारसी (3) रमाकांत तिवारी उर्फ बाबू निवासी मालवीगंज इटारसी द्वारा बताए अनुसार तीन बंगला इटारसी मजार के पास खंडर भवनों के पास जहां आरोपी (1) आरोपी रोशन मालवीय ने छुपाकर रखी चोरी की काले रंग की होंडा शाईन तथा ग्रे रंग की हीरो पेशन प्रो दोनों मो. सायकिल बिना नंबर प्लेट वाली बरामद की जिसमें उसने बताया कि यह दोनों मो. सायकिल मैने मेरे दोस्त रमाकांत तिवारी उर्फ बाबू व विवेक मनवारे उर्फ विक्की के साथ मिलकर भोपाल एवं नर्मदापुरम से चोरी की थी जिन्हे मैने बेचने के लिए यहां छुपाकर रखी थी।

- Install Android App -

(2) आरोपी विवेक मनवारे उर्फ विक्की ने बताया कि रेल्वे के दूसरे खंडर क्वाटर में चोरी की काले रंग की होंडा लीवो मो.सा क्र. MP04QP5560 तथा लाल रंग की हीरो पेशन प्रो मो. सा. क्र. MP04QJ1463 छिपाकर रखी है जिन्हे भी बरामद किया गया एवं आरोपी द्वारा बताया गया कि यह मेरे दोस्त रमाकांत एवं रोशन के साथ मिलकर भोपाल से चोरी की थी।

जिन्हे मैने बेचने के लिए छुपा कर रखी थी। (3) आरोपी रमाकांत तिवारी उर्फ बाबू ने तीसरे खंडर क्वाटर में छुपाकर रखी चोरी की होंडा लिवो एवं काले रंग की एच एफ डिलक्स तथा ग्रे रंग की होंडा शाइन तीन मो.सा. को भी बरामद किया गया व बताया गया कि ये तीनों मो.सा. मैने मेरे दोस्त विवेक मनवारे और रोशन मालवीय के साथ मिलकर भोपाल से चोरी की थी जिन्हे बेचने के लिए यहां छिपाकर रखी थी।

इसके पश्चात उक्त तीनों आरोपियों से कुल 08 मोटर सायकिल कुल कीमती 5,35,000 रुपये जप्त कर थाना इटारसी में अप. क्र. 659/2025 धारा 303(2) बीएन एस इजाफा 112 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपियों से पूछताछ जारी है एवं इसमें बड़े गिरोह के होने की संभावना है।

आरोपी विवेक उर्फ विक्की मनवारे के विरुद्ध जिआरपी थाना इटारसी में अप. क्र. 146/25 धारा 303(2) बीएनएन मोबाईल चोरी का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी रमाकांत मनवारे के विरुद्ध थाना इटारसी में अप. क्र. 399/20 धारा 294,323,506,325,34 एवं अप. क्र. 411/25 धारा 13 जुआ एक्ट एवं थाना पथरोटा में अप. क्र. 192/20 धारा 34,379,427,436,511 सा.स.नु.नि. अधी 1984 का पंजीबद्ध है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. गौरव बुंदेला, उनि प्रवीण यादव, उनि अरविंद बेले, प्र. आर. उपेन्द्र दुबे, आर. महेन्द्र, आर. अंकित, आर. राजकुमार झपाटे, आर. संदीप, आर. राजेश पवार, आर. जय पाठे, सायबर सेल से आर. संदीप एवं आर. दीपेश की मुख्य भूमिका रही ।