Jammu News: आतंकी हमले के बाद से वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की भीड़ में आई भारी कमी, कटरा बाजार हुआ मंदा!
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जम्मू : विगत दिन कटरा के पास श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद देश से माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
श्राइन बोर्ड के अनुसार, पहले रोजाना करीब 50 से 55 हजार श्रद्धालु आते थे लेकिन इस आतंकी हादसे के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या घटकर 25 से 30 हजार रह गई।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का सरकारी दावा –
अब 29 जून से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो रही है। श्रद्धालुओ पहला जत्था आज कश्मीर पहुंचेगा। सरकार ने यात्रियो की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत कड़ी नजर हेतु पूरे मार्ग पर इस बार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
इधर सरकार ने माता वैष्णो देवी जाने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। श्राइन बोर्ड ने भी अपील की है कि माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालु बिना किसी डर के आएं।
श्रद्धालुओ के न आने कटरा बाजार हुआ मंदा –
श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट के बाद कटरा मेन बाजार भी सुस्त पड़ा है। भक्तों की रौनक कम ही दिखाई दे रही है। कटरा मेन बाजार के एक दुकानदार का कहना है कि आतंकी हमलों के बाद दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गई है। खरीदारी के लिए आने वाले लोग भी नहीं आ रहे हैं। आंतकी हमले ने यह रौनक खत्म कर दी।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-27-at-3.20.35-PM.jpeg)