jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

Harda Big News: किसान पर फायर करने वाले दोनो बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा जब्त! 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हरदा : बीते 28 जून को देर रात छीपानेर रोड पर संस्कार स्कूल के पास फसल बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घर लौट रहे किसान भगतराम जाट पर अज्ञात बदमाशों ने फायर कर दिया था। बदमाशो का लूट का इरादा था।  इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए। आरोपियों को पकड़ने के निर्देश सिटी कोतवाली पुलिस को दिए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशो को 48 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार सन्यासा निवासी किसान भगतराम पिता बलराम जाट 45 साल ने बताया कि उसने करीब 45000 रुपए की फसल बेची थी। किसान ने उसी दिन रात्रि में ग्रामीणों के साथ आकर सिटी कोतवाली में शिकायत आवेदन दिया था। और कार्यवाही की मांग की थी। मामला गंभीर होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की धर पकड़ के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के लोगो से पूछताछ की जगह जगह सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।
टी आई प्रह्लाद मर्सकोले ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया की किसान भगतराम की शिकायत पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । इस मामले में आरोपी युवकों के द्वारा शुरुआत में बुलेट से आवाज करने की बात कही गई। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया। आरोपी युवकों की निशानदेही पर देशी कट्टा पुलिस ने जब्त किया। दोनो के ऊपर केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक सन्नी राजपूत और वरुण गौर को आज जिला न्यायालय पेश किया गया।

- Install Android App -

Harda Big News: देर रात किसान पर बदमाशों ने किया फायर, फैली दहशत, थाने पहुंचे ग्रामीण!