jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अमावस्या की पूर्व संध्या पर पागल बाबा आश्रम घाट पर सजी भक्ति की अनुपम छटा, महाआरती एवं दीपद... मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संपन्न सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... हंडिया : भमोरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति मजदूरी पर गया था! पढ़िए पूरी खबर विस्तार स... सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... बैराज डेम में काम करने वाले मजदूर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी। सिवनी मालवा : नर्मदा लाइन बार-बार टूटने से हाहाकार, 2 दिन से पानी को तरसे लोग समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित सुझाव एवं परामर्श प्राप्त किये गये हरदा में जनकल्याणकारी शिविरों में लगेगी यूसीसी हेल्प डेस्क श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु राज्यव्यापी ’’अनुगूंज’’ विशेष विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

जन कल्याण शिविर 2 दिन में 125 आवेदन, 44 हितग्राहियों को मिले पट्टे

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।नगर पालिका परिषद द्वारा 12-13 जून को जन कल्याण एवं जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शहर की जमीनी समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा।

वार्डवार आयोजन और आवेदन

12 जून को वार्ड क्रमांक 3 में विधिवत पूजन अर्चना के बाद शिविर शुरू हुआ। उसी दिन वार्ड 1 और 2 का शिविर खेड़ापति मांगलिक भवन में लगा। यहां कुल 75 आवेदन मिले – वार्ड 3 से 40 और वार्ड 1-2 से 35। 12 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए गए 13 जून को शिविर वार्ड 5,6,7,8,9,10 के लिए रानी अवंती बाई मंगल भवन और गोवर्धन नाथ धर्मशाला में आयोजित हुआ। इन 6 वार्डों से 50 आवेदन प्राप्त हुए और 32 हितग्राहियों को पट्टे दिए गए।

- Install Android App -

मौके पर समाधान 

शिविर में नाली-सड़क निर्माण, राशन कार्ड, पट्टा आवेदन, संबल कार्ड, मजदूरी कार्ड, अनुग्रह सहायता, बिजली-पानी जैसी समस्याएं रखी गईं। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने वार्ड पार्षदों के साथ सभी शिकायतें सुनीं। नाम जोड़ना, प्रधानमंत्री आवास, पट्टे बनवाना जैसी कई समस्याएं शिविर स्थल पर ही हल कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

फैक्चर के बाद भी सीएमओ पहुंच रहे हैं शिविर में

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके के पैर में फैक्चर के बावजूद शिविर में पहुंचे और अपना योगदान दिया और लोगों की समस्या सुन रहे हैं शिविर में अध्यक्ष रितेश जैन,जनप्रतिनिधि पार्षद और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।