jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

रतलाम में जीतू पटवारी की गाड़ी का तोड़ दिया शीशा

रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर रतलाम में हमला किया गया, जिसमें कार का शीशा टूट गया। इस दौरान कुछ लोग हाथ में लाठी डंडा भी लिए थे। हालांकि गनीमत रही कि जीतू पटवारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं हमले के बाद पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी हत्या करवानी चाहती है और उसी ने मुझ पर हमला करवाया है।

- Install Android App -

जीतू पटवारी ने कहा, ‘मुझ पर भाजपा के नेताओं ने हमला करवाया है। मुझ पर भाजपा इसलिए हमले कर रही है क्योंकि मैं नशे के खिलाफ बोल रहा हूं. मेरे पुतले जलाए जा रहे हैं। मुझे काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। वो लोग हाथ में लाठी-डंडे भी लिए हुए थे। गाड़ी पर पथराव किया गया। मुझे डराने की कोशिश मोहन यादव के कहने पर की जा रही है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। चाहें मोहन भैया मेरी हत्या करवा दें लेकिन मंच से नशा खोरी पर बोलूंगा। ’

PCC चीफ जीतू पटवारी रविवार को रतलाम में वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मांगरोल गांव के पास कुछ लोगों ने पटवारी की गाड़ी को घेर लिया और काले झंडे दिखाए। इस दौरान हाफ आस्तीन की शर्ट पहने एक युवक ने हाथ मारकर जीतू पटवारी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।