jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

रतलाम जिला अध्यक्ष का जीतू पटवारी ने इस्तीफा किया नामंजूर

रतलाम। मध्य प्रदेश में रतलाम ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष गहलोत का इस्तीफा अस्वीकार हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला अध्यक्ष हर्ष गहलोत का इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है। पीसीसी ने हर्ष गहलोत को जिला अध्यक्ष के तौर पर अपने दायित्वों का सक्रियता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया है। संगठन प्रभारी महामंत्री ने आदेश जारी किए हैं।

मंगलवार को हर्ष गहलोत ने दिया था इस्तीफा

- Install Android App -

प्रदेश और जिलों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्तियों की सूची सोमवार रात जारी हुई थी। लेकिन इसके साथ ही पार्टी के अंदर असंतोष और गुटबाजी के संकेत सामने आने लगे थे। रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष और सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा था।

इस्‍तीफे में समय नहीं दे पाने का किया जिक्र
इस्तीफे में हर्षविजय गेहलोत ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र को पूरा समय नहीं दे पाने को कारण बताया था, हालांकि पार्टी के भीतर इसे ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया में अनदेखी से जोड़कर देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस की ओर से भेजी गई सूची के विपरीत ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिससे वे नाराज थे।