jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय

खण्डवा : खण्डवा हत्या के आरोपीयों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

धनगांव : फरियादी धर्मेन्द्र पिता दयाराम जाति गुर्जर उम्र 35 साल ग्राम पलासी ने दिनांक 16.06.24 को रिपोर्ट किया कि आरोपी शंकर गुर्जर, प्रवीण गुर्जर व खुश्याल गुर्जर द्वारा मै व मेरे भाई जितेन्द्र गुर्जर, अंकित गुर्जर के साथ झगडा छुडाने की बात को लेकर मां बहन की नंगी-नंगी गालीया देकर लठ से मारपीट कि जिसमे मुझे व मेरे भाई जितेन्द्र को चोट आई तथा अंकित को सिर मे चोट आई।‍ फरियादी की रिपोर्ट अपराध क्रं. 148/24 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व किया गया। प्रकरण मे मजरूह अंकित गुर्जर की दौराने ईलाज दिनांक 18.06.24 को मृत्यु हो गई बाद प्रकरण मे धारा 302 भादवि का ईजाफा किया गया।

पुलिस अधीक्षक खंडवा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशन तथा एसडीओपी हरसुद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धनगांव निरीक्षक विजय वर्मा के द्वारा आरोपी आरोपी शंकर पिता गंगराम गुर्जर उम्र 50 साल निवासी पलासी एवं प्रवीण पिता गजानंद गुर्जर उम्र 26 साल निवासी पोखर एवं खुश्याल ऊर्फ खुशाल पिता सुशीलचंद्र गुर्जर उम्र 22 साल निवासी बंझर हाल आनंदनगर चितावद इंदौर की तलाश कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त लठठ को जप्त कर आरोपीयों को न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया।
आरोपीयों द्वारा फरियादी व उसके भाई जितेन्द्र, मृतक अंकित को पुराने बात एवं झगडा छुडाने की बात को लेकर मां बहन की नंगी-नंगी गालिया देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिससे ईलाज के दौराने अंकित की मृत्यु हो गई।

- Install Android App -

सराहनीय भूमिका :– थाना प्रभारी निरीक्षक श्री. विजय वर्मा, उप निरीक्षक निर्मल कन्नोजे, उप निरीक्षक दिनेश कुमरावत, सउनि रामलाल सेलवाने, सउनि दिनेश चिंचे, सउनि आनंदराम पटेल, सउनि गजेन्द्रसिह पंवार, सउनि रमेशचंद गोयल, प्रआर. 639 प्रफुल्‍ल, आर. 172 महादेव, आर. 143 निलेश आर. 516 प्रमोद, आर. 147 ब्रजकिशोर, आर. 771 राहुल एवं प्रआर. जितेन्द्र राठौर सायबर सेल खंडवा, ग्राम पलासी कोटवार कालुराम ढाकसे की सराहनीय भूमिका रही हैं।

खंडवा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष, पानी में तैरते हुए योग, इस शख्स की कला देखकर हो जाएंगे हैरान