jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

खंडवा: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गुंजा मनोकानेश्वर मंदिर

किशोर नगर श्रीमद्भागवत चतुर्थ दिवस की कथा में मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

खण्डवा।। कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के भादों मास की अष्टमी को रोहणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।श्री कृष्ण का लालन-पालन नंदबाबा के घर मे हुआ था। इसलियें नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। तुलसी के पत्तों को न तोड़ने एवं जल न चढ़ाने के लिए सिर्फ रविवार और ग्यारस के दिन का प्रावधान है। उक्त उदगार शनिवार को किशोर नगर में चल रही श्राद्ध मोक्ष श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस व्यासपीठ पर विराजित पूज्य पं मनोज उपाध्याय ने व्यक्त करते हुए कहे।

- Install Android App -

समिति के मीडिया प्रभारी निर्मल मंगवानी ने बताया कि किशोर नगर रहवासी संघ एवं श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति, मनोकामनेश्वर महिला मंडल एवं महादेव जी सेवा समिति के पं प्रेमनारायण तिवारी, शिवनारायण लाड़, गौरव चौहान, श्री राम कुशवाहा और महिला मंडल अध्यक्ष निशा दुबे ने व्यासपीठ का विधि विधान से पूजन किया। पं मनोज उपाध्याय ने कृष्ण जन्म के साथ ही मत्स्य अवतार, गजेंद्र मोक्ष, राम जन्म कथा, नानी बाई का मायरा, भगवान नरसिंह की कथा का श्रवण कराया। भक्त प्रहलाद भक्ति की कथा एवं हिरण्यकश्यप का वध का व्रतांत सुनाया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान नंदघर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से मनोकामनेश्वर मंदिर गूंज उठा। वहीं इस मौके पर अनेक सुंदर संगीतमय गीतों की प्रस्तुति पर भक्तगण जमकर झूमे।

कथा में सुनील सोमानी, मनोहर चंदानी,हीरालाल पटेल, देवाशीष साकल्ले, पं. राम उपाध्याय, राजेंद्र चौरे, भरत व्यास, कुसूम तिवारी, गायत्री व्यास, जानकी अग्रवाल, किरन दुबें, कुशवाह भाभी, माया राठौर, सुनिता चौरे एवं पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन शामिल थें।